विशेषण की परिभाषा:-
जो शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बतलाये, उस विशेषण कहते हैं, जैसे- अच्छा विद्यार्थी पढ़ता है। इस वाक्य में ‘अच्छा’ शब्द विद्यार्थी की विशेषता बतलाता है, अतः ‘अच्छा’ विशेषण है। ध्यान देने योग्य है कि उपर्युक्त वाक्य में ‘विद्यार्थी’ संज्ञा है।
विशेषण केवल संज्ञा की ही विशेषता नहीं बतलाता, वरन् सर्वनाम की भी विशेषता बतलाता है, जैसे- कहाँ उत्कृष्ट आप और कहाँ निकृष्ट मैं। उपर्युक्त वाक्य में ‘उत्कृष्ट’ और ‘निकृष्ट’ शब्द क्रमशः ‘आप’ और ‘मैं’ की विशेषता बतलाते हैं। अतः ‘उत्कृष्ट’ और ‘निकृष्ट’ विशेषण हैं।

विशेषण के कितने भेद होते हैं:-
विशेषण के चार मुख्य भेद है
१. संख्यावाचक |
२. परिमाणवाचक |
३. गुणवाचक |
४. सार्वनामिक |
░Y░o░u░ ░M░a░y░ ░a░l░s░o░░L░i░k░e░
कारक : परिभाषा, कारक के भेद, चिन्ह एवं कारक के उदाहरण
विरामचिह्न – अभ्यास, परिभाषा, प्रयोग, और उदाहरण
संख्यावाचक विशेषण किसे कहते हैं? Sankhya Vachak Visheshan Kise Kahate Hain?
जिस विशेषण से संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का ज्ञान हो, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। चार पोड़े दौड़ते हैं, दस विद्यार्थी पढ़ते हैं वाक्यों में ‘चार’ और ‘दस’ संख्यावाचक विशेषण हैं, क्योंकि विशेषता का ज्ञान होता है।

संख्यावाचक विशेषण के दो भेद है:-
(क) निश्चित संख्यावाचक:-जिस विशेषण से किसी निश्चित संख्या का बोध हो, उसे निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं, जैसे चार लड़के
(ख) अनिश्चित संख्यावाचक:- जिस विशेषण से किसी निश्चित संख्या का बोध नहीं होता, उसे अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं, जैसे कुछ मकान, कुछ आलू।
परिमाणवाचक विशेषण किसे कहते हैं? Parimanvachak Visheshan Kise Kahate Hain?
परिमाणवाचक जो विशेषण वस्तु की तौल, नाप या माप की विशेषता बतलाये, उसे ‘परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं, जैसे सेर-भर आटा, थोड़ा दूध।
परिमाणवाचक विशेषण के भी दो भेद किये गये है:-
(क) निश्चित परिमाणवाचक:- निश्चित परिमाणवाचक विशेषण से निश्चित परिमाण का पता चलता है, जैसे चार राज कपड़ा, पाँच हाथ जमीन ।
(ख) अनिश्चित परिमाणवाचक:- अनिक्षित परिमाणवाचक विशेषण से परिमाण का निश्चय कुछ भी नहीं हो पाता जैसे थोड़ा अनाज, कुछ दूध।
गुणवाचक विशेषण किसे कहते हैं? Gunvachak Visheshan Kise Kahate Hain?
जिस विशेषण से गुण अर्थात् संज्ञा या सर्वनाम के रूप, रंग, स्वभाव, दशा आदि का बोध हो, उसे ‘गुणवाचक विशेषण’ कहते हैं। सभी प्रकार के गुण- अच्छे या बुरे- इसके अंतर्गत आते हैं, जैसे- गरीब आदमी, सुंदर स्त्री।
सार्वनामिक विशेषण किसे कहते हैं? Sarvanamik Visheshan Kise Kahate Hain?
जिस सर्वनाम का प्रयोग विशेषण के रूप में होता है उसे ‘सार्वनामिक विशेषण’ कहा जाता है। यह वह, जो, कौन, क्या, कोई कुछ ऐसे ही सर्वनाम है ये शब्द सर्वनाम और विशेषण दोनों होते हैं। यदि ये संज्ञा के साथ हैं, तो विशेषण हैं और यदि इनके बाद किया है, तो सर्वनाम है, जैसे:-
सर्वनाम | विशेषण |
---|---|
यह ले लो। | यह सूरत देखो। |
वह आ रहा है। | वह मकान गिर रहा है। |
कुछ कहना है क्या ? | कुछ गदहे दौड़ रहे हैं। |
ऐसा, जैसा, कैसा, वैसा आदि सर्वनाम ‘प्रकारवाचक कहे जाते हैं, क्योंकि इनसे प्रकार का बोध होता है।
विशेषण एक्सरसाइज:-
विशेषण के निम्नलिखित प्रमुख कार्य हैं
१. विशेषता बतलाना- -विशेषण के द्वारा किसी व्यक्ति अथवा वस्तु की विशेषता बतलायी जाती है; जैसे- सोहन सुंदर है। यहाँ ‘सुन्दर’ सोहन की विशेषता बतलाता है।
२. हीनता बतलाना- विशेषण किसी की हीनता भी बतलाता है; जैसे उस झूठे लड़के पर विश्वास मत करो। यहाँ ‘झूठा’ विशेषण लड़के की हीनता बतला रहा है।
३. अर्थ सीमित करना- विशेषण के द्वारा अर्थ को सीमित किया जाता है, जैसे- काली गाय। यहाँ ‘लाल घोड़ा’ से विशेष प्रकार की घोड़ा का बोध होता है।
४. संख्या निर्धारित करना -विशेषण संख्या निर्धारित करने का कार्य करता है, जैसे एक अनार दो। यहां एक विशेषण अनार की संख्या निर्धारित करता है।
५. परिमाण या मात्रा बतलाना- विशेषण के द्वारा मात्रा बतलाने का कार्य किया जाता है, जैस-पाँच सेर दूध । यहाँ पाँच विशेषण दूध को सीमित मात्रा बतलाता है।
Tage:- विशेषण एक्सरसाइज, विशेषण के कितने भेद हैं, संख्यावाचक विशेषण के कितने भेद हैं
मातृ दिवस पर निबंध 2023 – Best Mother’s Day Essay in Hindi
मातृ दिवस पर निबंध (Mother’s Day Essay in Hindi) Mother’s Day Essay In Hindi: मदर्स डे हर किसी के लिए एक अहम दिन होता है। एक माँ अपने बच्चे की पहली शिक्षक होती है। एक शिक्षक जो एक मित्र की भूमिका भी निभाता है। एक माँ अपने बच्चे के जन्म से लेकर उसके जीवित रहने…
Continue Reading मातृ दिवस पर निबंध 2023 – Best Mother’s Day Essay in Hindi
स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 2023 – Best Independence Day Essay
स्वतंत्रता दिवस पर निबंध (Independence Day Essay in Hindi) 15 अगस्त 1947 भारतीय इतिहास का सबसे शुभ और महत्वपूर्ण दिन था जब हमारे भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया था। भारत की स्वतंत्रता के साथ, भारतीयों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के रूप में अपना…
Continue Reading स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 2023 – Best Independence Day Essay
26 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर निबंध – Republic Day Essay in Hindi
गणतंत्र दिवस पर निबंध – Republic Day Essay 26 जनवरी भारत के तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्वों में से एक है। 26 जनवरी को पूरे देश में बड़े उत्साह और सम्मान के साथ गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत का गणतंत्र और संविधान इसी दिन लागू हुआ था। इसीलिए यह दिन हमारे देश…
Continue Reading 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर निबंध – Republic Day Essay in Hindi
नारी शिक्षा पर निबंध – Best Nari Shiksha Essay in Hindi 2023
नारी शिक्षा पर निबंध – Nari Shiksha Essay in Hindi प्रस्तावना – हमारा समाज पुरुष प्रधान है। यहां यह माना जाता है कि पुरुष बाहर जाते हैं और अपने परिवार के लिए कमाते हैं। महिलाओं से अपेक्षा की जाती है कि वे घर पर रहें और परिवार की देखभाल करें। पहले इस व्यवस्था का समाज…
Continue Reading नारी शिक्षा पर निबंध – Best Nari Shiksha Essay in Hindi 2023
Best Circus Essay in Hindi – सर्कस पर निबंध इन हिंदी – 2022
Circus Essay in Hindi – सर्कस पर निबंध इन हिंदी सर्कस भी मनोरंजन का एक साधन है। जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। सर्कस में तरह-तरह के करतब किए जाते हैं। शेर, हाथी, भालू आदि जंगली जानवरों को सर्कस में प्रशिक्षित किया जाता है और विभिन्न खेल और चश्मे दिखाए जाते हैं। वहीं…
Continue Reading Best Circus Essay in Hindi – सर्कस पर निबंध इन हिंदी – 2022
वर्षा ऋतु पर निबंध – Best Rainy Season Essay in Hindi 2022
वर्षा ऋतु पर निबंध (Rainy Season Essay in Hindi) साल के मौसम हमारे लिए बहुत सारी खुशियाँ लेकर आते हैं। भारत में मानसून एक बहुत ही महत्वपूर्ण मौसम है। वर्षा ऋतु मुख्य रूप से आषाढ़, श्रवण और वडो के महीनों में होती है। मुझे बरसात का मौसम बहुत पसंद है। यह भारत में चार सत्रों…
Continue Reading वर्षा ऋतु पर निबंध – Best Rainy Season Essay in Hindi 2022